Connect with us

जन मुद्दे

बलियानाला भू-स्खलन प्रभावित 99 परिवार बेलुवाखान में बसेंगे, 50 नाली भूमि चिन्हित

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के अन्तर्गत बलियानाला भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचारात्मक कार्यो के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनीताल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग एके वर्मा एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह ने भूस्खलन प्रभावी क्षेत्र में अब तक की गई कार्यों की जानकारी दी उपजिलाधिकारी ने बताया कि आपदाग्रस्त मे 99 परिवारों को पुर्नवास हेतु बेलवाखान में लगभग 50 नाली भूमि में विस्थापित करने हेतु चिन्हित की गई है। जिलाधिकारी ने लोनिवि, आपदा, जलसंस्थान, विद्युत राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विस्थापित क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंचाई एवं शिक्षा विभाग को यह भी निर्देश दिये हैं कि आपदा क्षेत्र के अन्तर्गत कार्य के दौरान जीआईसी काॅलेज के बच्चों को सीआरएसटी काॅलेज में शिफ्ट किया जाना है उसका संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये साथ ही उपरोक्त स्कूलों का स्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि भवन का फिर से निर्माण किया जा सके। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, उपजिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, लोनिवि0 अधिशासी अभियन्ता संजय कुमार पाण्डेय, प्रकाश चन्द्र उप्रेती, सिंचाई अधिशासी अभियन्ता एके वर्मा, डीडी सती जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, तहसीलदार नवाजिस खलीक, विद्युत एसडीओ प्रयांग पाण्डे, जलसंस्थान अधिशासी अभियन्ता डीएस बिष्ट, मल्लीताल सीआरएसटी काॅलेज प्रधानाचार्य मनोज पाण्डे, प्रधानाचार्या बिमला बिष्ट जीआईसी काॅलेज, प्रभारी प्रधानाचार्या रेखा नेगी,जीजीआईसी काॅलेज सहित विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING