Connect with us

अल्मोड़ा

भारत व नेपाल के बीच रोटी और बेटी का संबंध-भंडारी

इंडो नेपाल रिलेशन्स एंड उत्तराखंड इंडिया:शेयर्ड हिस्ट्री एंड कल्चर विषयक तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार कल

सीएन, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के इतिहास,समाजशास्त्र एवं हिंदी विभाग और सेवा इंटरनेशनल-अंतराष्ट्रीय सहयोग परिषद (नेपाल अध्ययन केंद्र), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 27,28 ,29 जून को होने वाले इंडो नेपाल रिलेशन्स एंड उत्तराखंड इंडिया:शेयर्ड हिस्ट्री एंड कल्चर विषयक तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर आज जंतु विज्ञान विभाग के सभागार में प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी एवं अंतराष्ट्रीय सहयोग परिषद (नेपाल अध्ययन केंद्र), नई दिल्ली के डॉ. लवी त्यागी ने प्रेस वार्ता की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भंडारी ने कहा कि पहाड़ी राज्य में नवसृजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में शोध की काफी संभावनाएं हैं। इसी क्रम में हम भारत और नेपाल के बीच साझा संस्कृति, समाज, इतिहास, कला, लोककला आदि बिंदुओं पर अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कर रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में विभिन्न देशों के अकादेमिक सदस्य, रिसर्चर, अध्येता चिंतन करेंगे। भविष्य में हम नेपाली एवं तिब्बत की भाषाओं का पाठ्यक्रम तैयार कर रहे हैं। हमारे विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शोध अध्येता भारत-नेपाल की संस्कृति, समाज, कला आदि को लेकर शोध एवं अध्ययन करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी और बेटी का संबंध है। दोनों के समाज, संस्कृति, कलाएं आज भी अध्ययन करने योग्य हैं, जिनपर अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद (नेपाल अध्ययन केंद्र) के सहयोग से इतिहास, समाज, संस्कृति के आदान-प्रदान आदि पर विस्तार मंथन होगा। उन्होंने बताया कि जर्मनी, नेपाल, अमेरिका, पोलैंड आदि देशों से अकादेमिक सदस्य इस सेमिनार में भागीदारी कर रहे हैं।
अंतराष्ट्रीय सहयोग परिषद (नेपाल अध्ययन केंद्र), नई दिल्ली के डॉ लवी त्यागी ने कहा की तीन दिवसीय सेमिनार में देश- विदेश के अकादेमिक सदस्य भाग ले रहे हैं जो हमारे विद्यार्थियों को जानकारियां देंगे। इतनी संख्या में अकादेमिक सदस्यों का जुटना विश्वविद्यालय के लिए गर्व करने योग्य है। विश्वविद्यालय के सहयोग से हम एक बहुत बड़ा सेमिनार कराने जा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति एवं स्थानीय आयोजक सदस्यों का आभार जताया। सेमिनार के स्थानीय सचिव प्रो वीडीएस नेगी ने कहा कि 27 को अपराह्न 2 बजे उदघाटन होगा। उन्होंने जंतु विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। प्रेस वार्ता में प्रो जगत सिंह बिष्ट, सहआयोजक सचिव प्रो विद्याधर सिंह नेगी, कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ नंदन सिंह बिष्ट, डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया, श्री लियाकत अली, डॉ ललित जोशी, डॉ गोकुल देवपा, डॉ लक्ष्मी वर्मा, प्रेमा बिष्ट, रवि कुमार, चंदन जीना आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING