Connect with us

उत्तराखण्ड

चलो पशुपतिनाथ : सावन माह में वाईटीडीओ संग कीजिए नेपाल में शिवधाम के दर्शन

सीएन, नैनीताल। हिंदू धर्म में सावन माह का अत्यधिक महत्व है। वर्तमान वर्ष में सावन माह शुरू होने वाला है। इसमें कतई भी संदेह नहीं है कि यह वह पवित्र माह है, जिसमें भगवान शिव की अराधना सभी कष्टों के निवारण व मनोकामना की पूर्ति करती है। सावन माह में भगवान शिव की अराधना यदि नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में हो तो शिव भक्तों के लिए इससे सुखद अनुभव अन्य कुछ नहीं हो सकता है।
हर्ष का विषय है कि वाई.टी.डी.ओ. टूर एंड ट्रेवलस, द माल नैनीताल द्वारा इस सावन माह में पर्यटकों को नेपाल यात्रा कराई जा रही है। यह यात्रा 03 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य होगी। वहीं लेह लद्दाख की यात्रा भी शीघ्र होने जा रही है। इस यात्रा के दौरान सावन माह में सावन माह में पर्यटक पशुपतिनाथ मंदिर में शिव पार्थिव पूजन में सम्मलित होंगे। इसके अलावा पर्यटकों को काठमांडू एवं पोखरा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण एसी मिनी बस द्वारा कराया जायेगा। यही नहीं, आवास की व्यवस्था भी आधुनिक एसी युक्त कमरों में होगी। अहम यह भी है कि इस यात्रा के दौरान धनगढ़ी से काठमांडू एवं पोखरा से नोपालगंज के मध्य हवाई यात्रा पर्यटकों को कराई जायेगी। वहीं संस्था से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के अतिरिक्त लेह लद्दाख की यात्रा 20 जुलाई, 2022 से 25 जुलाई 2022 के मध्य होगी। यात्राओं में शामिल होने के इच्छुक यात्री अधिक जानकारी के लिए वाईटीडीओ से संपर्क कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार सावन महीने को बहुत ही पवित्र माह माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में जो व्यक्ति सोमवार के व्रत रखता है, भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। वर्ष 2022 में सावन का माह ज्योतिषियों के अनुसार 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त हो रहा है। इस दौरान व्रतों का भी विशेष महत्व है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING