Connect with us

जन मुद्दे

दुबेल बेरा भीड़ा, खोला बाजार, मछली वन, नंधौर नदी क्षेत्र में बाढ़ से बचाव को वायर क्रेट लगाने के निर्देश

सीएन, हल्द्वानीl आपदा के दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने चोरगलिया क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दुबेल बेरा भीड़ा, खोला बाजार, मछली वन, नंधौर नदी क्षेत्र में बाढ़ से बचाव हेतु सिंचाई विभाग को वायर क्रेट लगाने के निर्देश दिए। विगत वर्ष भी सिंचाई विभाग द्वारा आपदा के दृष्टिगत इसी क्षेत्र के 36 मीटर (लंबाई) भाग में वायर क्रेट लगाया गया था जो की निरीक्षण में सुरक्षित पाए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नंधौर नदी का कैलाश नदी में डायवर्जन हेतु प्राकलन के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने लालकुआं क्षेत्र में वर्षा जल के कटाव से बचाव हेतु वन व सिंचाई विभाग द्वारा देवराम पुर से इंदिरा नगर, रावत नगर से चौडाघाट, चौडाघाट से रावत नगर द्वितीय तक आपदा के दृष्टिगत लगभग 1500 मीटर( लम्बी) में किए गए चौनलाइज़ेशन कार्य का निरीक्षण किया। श्रीलंका टापू के आवसीय क्षेत्र में आपदा के दृष्टिगत किसी प्रकार की समस्या न हो , इसके लिए क्षेत्र में आगामी तीन माह का ससमय राशन व दवाई की आपूर्ति की जा चुकी है। साथ ही पशुचारा भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करा दिया गया है। विदित है कि श्रीलंका टापू में लगभग 50 परिवार निवास करते है। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से यह अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहाँ के निवासियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार लालकुआं को नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए है। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल, संदीप कुमार, अपरजिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष सिंह, तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, लालकुआ सचिन कुमार चौधरी, पान सिंह मेवाड़ी, प्रधान कमल दुर्गापाल, राजेश कुमार दानी, नन्दन सिह बोहरा, मोहन सिंह चौहान, कन्नूरवाली सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING