Connect with us

जन मुद्दे

महासंघ के अध्यक्ष के लिए दिनेश गुरुरानी को 27 वीं बार चुना गया

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी संघ का अधिवेशन पर्यटक आवास गृह सूखाताल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासंघ के अध्यक्ष के लिए दिनेश गुरुरानी को 27 वी बार चुना गया। यह कर्मचारी संगठनों के लिए एक रिकॉर्ड है। पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर द्वारा शपथ दिलाई गई। साथ ही आवास गृह परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। तथा उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र अति शीघ्र करेंगे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम में सबसे बड़ी समस्या जो लंबे समय से संविदा में कार्य कर रहे हैं उनका नियमितीकरण किया जाना। और निगम को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाना‌। इसके लिए महासंघ संघर्ष करेगा। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा की अब नियमितीकरण की लड़ाई के लिए सभी संविदा कर्मचारियों को आगे आना होगा। कार्यकारिणी के चुनाव का संचालन महामंत्री गुमान सिंह कुमतिया ने किया। महासंघ के लिए गुमान सिंह कुमतिया को महामंत्री, संयोजक दिनेश सागुडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी, पितांबर दुमका, गौतम कुमार, कैलाश आर्य, गणेश चन्याल, तिरुभुवन पुनेठा, संदीप सहाय, धर्मानंद जोशी, आर्य ,मंजूल सनवाल रमेश पंत, कोषाध्यक्ष तारा दत्त भट्ट को चुना गया। इस अवसर पर वेद प्रकाश भट्ट ,संदीप सहाय, दीपक पांडे, महिमन कफलिया, सुरेंद्र नेगी, गिरीश भट्ट, ललित सहाय, हरीश पांडे, मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING