Connect with us

जन मुद्दे

भवाली-नैनीताल मार्ग खोलने को जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत, छोटे वाहनों के लिए बनाया जा रहा मार्ग

सीएन, नैनीताल। बीते शुक्रवार को भवाली-नैनीताल मार्ग के पाइंस के पास भारी भूस्खलन के कारण 25 मीटर सड़क जमीदोज हो गई। इसके साथ ही इस मार्ग पर यातायात ठप पड़ा है। यहां पैदल चलने की भी गुंजाइश खत्म हो चुकी है। मार्ग को खोलना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। रविवार को प्रशासन ने पोकलैंड मशीन से मार्ग बनाने का कठिनतम कार्य शुरू कर दिया है। इसकी एक तस्वीर शोसल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रही है। फोटो में साफ देखा जा रहा है कि कितनी विषम परिस्थितियां होने के बाद जिला प्रशासन ने पोकलैंड मशीन से भवाली में नैनीताल मार्ग पर भूस्खलन से ध्वस्त हुई सड़क को फिर से नए सिरे से बनाना प्रारंभ कर दिया है। पिछले 3 दिन से लगातार मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने आज 31 जुलाई से जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाकर सड़क कटाई कार्य शुरू क्या दिया है। नैनीताल जिले में शुक्रवार को लगातार हो रही बरसात की वजह से भवाली नैनीताल मार्ग भारी भूस्खलन की वजह से बंद हो गया था। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला प्रशासन व लोनिवि ने हल्के वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि डिवीजन द्वारा पोकलैंड मशीन लगाकर कर कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम की गतिविधियों, आईटीआई की सुरक्षा के दृष्टिगत लोनिवि भवाली द्वारा कार्य किया जा रहा हैं।
अधिशासी अभियंता लोनिवि भवाली दीपक गुप्ता स्वयं मौके पर अपनी टीम के साथ मौजूद रहकर कटिंग का कार्य करवा रहे है। उन्होंने बताया कि हल्के वाहनों के लिए मोटरमार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING