Connect with us

जन मुद्दे

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया
सीएन, नैनीताल।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंर्तगत कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कालाढूंगी क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले मंगोलियाधरा बंदोबस्ती में किए गए प्रचार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण अध्यक्ष दीपिका बहुखण्डी समेत प्रकाश बहुखंडी, प्रकाश चन्द्र बेलवाल, देवी दत्त जोशी व अन्य लोग मौजूद थे। वही द्वितीय कार्यक्रम वार्ड संख्या 2 कालाढूंगी के अतिथियो में हार्ट फुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर श्री यशवंत बिष्ट,व्यापार मंडल के अध्यक्ष मयंक मेहरा उपस्थित थे। तृतीय कार्यक्रम कालाढूंगी चौराहा बस स्टेशन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भवाली के पूर्व ग्राम प्रधान हितेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे। इस प्रचार कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीतों के माध्यम से आजादी के परवानों को याद कर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों व कार्यस्थल में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान द्वारा फ्लैग कोड 2002 में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए नियमों में किए गए बदलाव की जानकारी भी दी गई। साथ ही कोविड -19 प्रिकोशनल डोज के बारे में भी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नैनीताल राजेश सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान हर घर तिरंगा को सफल बनाने का संकल्प भी किया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING