Connect with us

जन मुद्दे

अनुकरणीय : बज्यूठिया में जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा में पाई सफलता

अनुकरणीय : बज्यूठिया में जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा में पाई सफलता
सीएन, रामगढ़।
नैनीताल जिले के रामगढ़ में बज्यूठिया ग्राम का तीन चैथाई भौगौलिक क्षेत्र जंगल से घिरा है। यहाँ के किसान कृषि पर निर्भर है, विगत कई वर्षों से क्षेत्र में सूअर, साही एवं अन्य जंगली पशुओं की वजह से फसलों को काफी नुकसान हो रहा था, जिससे कृषकों की फसल नष्ट हो जाती थी एवं उन्हें खेतों से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था जिससे किसानों ने खेती से अपना रूझान धीरे-धीरे कम कर लिया था एवं नुकसान की वजह से यहाँ से किसान मजदूरी करने के लिए विवश हो रहे थे। जानकारी देते हुए युवा मुख्य विकास अधिकारी डा संदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत बज्यूठिया विकासखण्ड मुख्यालय रामगढ़ से 13 किमी की दूरी पर है। रोड हैड से लगभग 1500 मी पैदल मार्ग है। ग्राम पंचायत की लगभग 22.2 है कृषि योग्य भूमि को जंगली पशुओं से नुकसान हो रहा था जिसमें सुरक्षा हेतु परियोजना के उद्देश्य से ग्रामवासियों को अवगत कराते हुए परियोजना का चयन किया जिसमें ग्रामवासियों द्वारा सहमति प्रदान की गयी। मुख्य चुनौती रोड हैड से परियोजना स्थल तक सामग्री की आपूर्ति कराना एवं कार्य को पूर्ण कराना था। जिससे किसानों के होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। डा तिवारी बताते हैं कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 में परियोजना बज्यूठिया का चयन फसल सुरक्षा हेतु घेरवाड़ हेतु किया गया एवं सम्बन्धित परियोजना प्रभारी के माध्यम से कार्य को पूर्ण कराया गया। उन्होने बताया कि घेरवाड़ निर्माण होने के उपरान्त ग्रामवासियों ने अपनी फसल चक्र में परिवर्तन कर नगदी फसलो बोना शुरू कर दिया। अब वह सब्जी (मुख्यतः मटर, टमाटर, फूलगोभी, फासबीन, शिमला मिर्च) का उत्पादन कर अपनी आय में निरन्तर वृद्धि कर रहे है एवं उनका उत्पाद स्थानीय बाजार जैसे गरमपानी, भवाली एवं हल्द्वानी मण्डी तक भेजा जाता है जिससे उनके उत्पाद का उन्हें अच्छा दाम मिल जाता है। ग्रामवासियों के द्वारा सुरक्षा हेतु घेरबाड़ से योजना को कारगार बताया गया है एवं जंगली पशुओं से नुकसान न होने की वजह से उनके उत्पादन में निरन्तर वृद्धि हो रही है। युवा सीडीओ की इस सकारात्मक पहल का स्थानीय काश्तकारों ने स्वागत किया हैं। इससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING