Connect with us

जन मुद्दे

8 नवंबर को होगा वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण, उत्तर भारत में आंशिक

 ‘

बबलू चंद्रा, नैनीताल। वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा। 15 दिन के अंतराल में 25 अक्टूबर को लगे सूर्यग्रहण ने शाम की छटा में निखार ला दिया था और अब चंद्र ग्रहण के हम साक्षी बनने जा रहे हैं। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में पूर्ण चंद्रग्रहण नजर आयेगा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण रहेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण पूरे देश में नजर आयेगा । वैज्ञानिक भी इस खगोलीय घटना को बेहद दिलचस्प बता रहे हैं। चन्द्रग्रहण से ठीक 15 दिन पहले लगा सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य ग्रहण के साथ अस्त हुआ और अब चंद्रमा ग्रहण के साथ उदय होगा। भारत में उत्तर पूर्व के अरुणाचल प्रदेश, आसाम व बंगाल में पूर्ण चंद्रग्रहण नजर आयेगा। आठ नवंबर की शाम को यह खगोलीय घटना होने जा रही है। यह सामान्य खगोलीय घटना है, जो वर्ष में कई बार होती है। आसाम में सबसे पहले चंद्रग्रहण 4.16 बजे शुरू हो जाएगा। पूर्ण चंद्रग्रहण लगभग 5.09 बजे नजर आयेगा और 5.11 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा। कोलकाता में 4.52 बजे शुरू होगा । दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 5.28 बजे चंद्रमा ग्रहण के साथ उदय होगा। भारत में ग्रहण 6.19 बजे चांदमा ग्रहण से मुक्त हो जाएगा। यह चन्द्रग्रहण भारत में चंद्रोदय से पूर्व भारतीय समय के अनुसार 2.39 बजे शुरू हो चुका होगा, लेकिन उस समय यहां दोपहर हो रही होगी। पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है चंद्रमा। जिसके कारण साल में कई बार चंद्र व सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना सामने आती है। मगर हमारे सौरमंडल के बृहस्पति व शनि जैसे विशाल ग्रह हैं, जिनके दर्जनों चंद्रमा हैं, तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन ग्रहों पर ग्रहण की कितनी घटनाएं होती होंगी। दूसरे ग्रहों पर लगने वाले ग्रहण की घटना को ट्रांजिट कहा जाता है।
.

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING