Connect with us

जन मुद्दे

मंत्रियों और विधायकों के खुशामदी बन कर रह गये सरकारी मुलाजिम

अधिकारी दफ्तरों से बाहर निकलेंगे तो दिखेंगी जनसमस्याएं: दीपक बल्यूटिया

सीनएन, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार की उदासीनता के कारण प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी अपंग होते जा रही है। अफसर दफ्तरों में बैठकर जनता दरबार लगाने में मशगूल हैं। यह अधिकारी जब अपने दफ्तरों से फील्ड में निकलेंगे तभी उन्हें समस्याएं भी दिखेंगी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कुमाऊ का प्रवेश द्वार हल्द्वानी हो या जिला नैनीताल या फिर पूरे प्रदेश के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह जन समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं। प्रदेश में धामी-2 भाजपा सरकार को 4 महीने हो गए हैं। अभी तक कहीं भी किसी मंत्री का खुला जनता दरबार देखने को नहीं मिला। जबकि अधिकारी अपने दफ्तरों में जनता दरबार लगाने में मशगूल हैं। जनता कभी तहसील दिवस तो कभी डीएम जनता दरबार और कमिश्नर जनता दरबार में चक्कर काटती रहती है। जिस कारण जनता की समस्याएं कागजों में ही लिपट कर रह जा रहीं हैं। यदि यही अफसर टीम के साथ क्षेत्र में निकले तो उन्हें समस्याओं का अंबार ही अंबार नजर आएगा। हल्द्वानी जैसे मुख्य शहर जहां सभी अफसर निवास करते हैं वहां एक नाला नासूर बना हुआ है। बल्यूटिया ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का दावा सरकार करती है। परंतु यहां सरकार सिर्फ अपनों को खुश करने में मस्त है। सरकार को चाहिए कि वह दफ्तरों में बैठे अफसरों को फील्ड में उतारे और जनसमस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करे। अफसर अपने दफ्तरों में कागजी घोड़े दौड़ाने के बजाय अपने मातहतों से काम करवाएं। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाना चाहिए। अधिकारी जन समस्याएं सुनने के लिए जनता के पास जाएं, ना कि जनता को अपने पास बुलाए। यहां अफसरशाही सिर्फ मंत्रियों और विधायकों को खुश करने में जुटी हुई है। जबकि जनता की समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING