Connect with us

जन मुद्दे

हल्द्वानी मुक्त विश्वविद्यालय के पास बनेगा आईएसबीटी

विधायक सुमित ने विधानसभा में उठाया हल्द्वानी आईएसबीटी का मुद्दा
सीएन, देहरादून।
हल्द्वानी का प्रस्तावित आईएसबीटी का का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के बाद सरकार ने जवाब दिया कि आईएसबीटी का निर्माण अब उत्तराखंड मुक्त विवि के पास वन निगम की 10 हेक्टेयर भूमि पर कराया जाएगा।विधायक सुमित हृदयेश के सवाल के जबाव में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने यह जानकारी दी। विधायक ने प्रश्न काल के लिए सवाल लगाया था कि क्या हल्द्वानी में आईएसबीटी मंजूर किया गया है। इसके जबाव में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने जबाव दिया कि 2018 में हल्द्वानी आईएसबीटी के चल रही सभी प्रक्रियाओं को निरस्त कर दिया गया था। उसके बाद उत्तराखंड मुक्त विवि के पास वन निगम की 10 हेक्टेयर भूमि पर आईएसबीटी निर्माण का निर्णय लिया गया है। हालांकि यह मामला अभी नैनीताल हाईकोर्ट में चल रहा है। विधायक सुमित हृदयेश के एक अन्य सवाल के जबाव में खेल मंत्री रेख आर्या ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे हल्द्वानी स्टेडियम में दुबारा खेल गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को स्टेडियम खेल विभाग को ट्रांसफर करने का प्रयास किया जा रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल विभाग को स्टेडियम मिल जाने के बाद खेल की गतिविधियां शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में 38 वें राट्रीय खेलों का आयोजन भी प्रस्तावित हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING