Connect with us

जन मुद्दे

सरस्वती विहार नैनीताल के डाॅ. सूर्यप्रकाश को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य का सम्मान

सीएन, नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती वरिष्ठ माध्यमिक आवासीय विद्यालय सरस्वती विहार नैनीताल, विद्याभारती अपने प्रधानाचार्य एवम् आचार्य के द्वारा शिक्षा जगत में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शनों के लिए उन्हें समय- समय पर सम्मानित करती है। इसी क्रम में पार्वती प्रेमा जगाती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डाॅ. सूर्यप्रकाश को भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (ब्रज प्रदेश ) के द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य के रूप में प्रमाण पत्र और 2100 रूपये का चैक प्रदान करके सम्मानित किया गया। सनद रहे डाॅ. सूर्यप्रकाश को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य का यह सम्मान, सरस्वती विद्या मंदिर, खैर मार्ग, अलीगढ (ब्रज प्रदेश ) में प्रधानाचार्य के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए-27 से 29 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ब्रज प्रान्त द्वारा आयोजित क्षेत्रीय प्रधानाचार्य बैठक में विद्या भारती के राष्ट्रिय सह-मंत्री यतीन्द्र द्वारा प्रदान किया गया। डाॅ. सूर्यप्रकाश के विद्यालय आगमन पर विद्यालय की छात्र-संसद और शिक्षक वृंद ने मिलकर अलंकरण समारोह का आयोजन किया जिसके तहत डाॅ. सूर्यप्रकाश के एसेम्बली हाॅल में प्रवेश करते ही पुष्पवर्षा कर करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के शैक्षिक प्रभार उमेश शर्मा एवं छात्र प्रधान मंत्री भैया यश चौधरी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर डाॅ. सूर्यप्रकाश तथा उनके साथ पधारी सरस्वती विद्या मंदिर हापुड़ की प्रधानाचार्या मीनाक्षी देवी और उनके पति डाॅ. विजेन्द्र को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में तीनों शैक्षिक वर्ग समन्वयक डाॅ. माधव प्रसाद त्रिपाठी, अरूण कुमार यादव, अतुल पाठक तथा वरिष्ठ आचार्य पवन कुमार जोशी, जनार्दन प्रसाद वर्मा, विष्णु दत्त शुक्ला, डाॅ. दिनेश नयाल, रजत कुमार सिंह, अक्षय यादव के साथ-साथ विद्यालय के सभी छात्र एवम् अध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन निर्दोश ने किया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING