Connect with us

जन मुद्दे

पहाड़ों में चौमासा बारिश ने हालत नाजुक बनाये, आसमानी आफत के साथ ही पहाड़ियों से हो रही पत्थरों की बरसात

सीएन, नैनीताल। पहाड़ों में चौमासा बारिश ने हालत नाजुक बना दिये है। शहरों से लेकर गांवों तक लोग दहशतगर्द हैं। सरोवर नगरी में रविवार को बारिश ने नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रविवार को सुबह 11 बजे से नगर में लगातार 2 घंटे तक बारिश हुई। कुछ देर बारिश के रुकने के बाद शाम को फिर से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिसस यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। लगातार हो रही बारिश से झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बारिश के चलते माल रोड में सीवर भी ओवरफ्लो बहने लगा। जिससे झील भी प्रदूषित हो रही थी। लगातार हो रही बारिश से हल्द्वानी मार्ग में बल्दियाखान के पास पत्थर गिरे हैं जिससे वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है वही देवीधुरा मार्ग में भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त आने क्षेत्रों में बारिश से लगातार पेड़ भी गिर रहे हैं। हो सके तो बरसात में रात्रि के वक्त सफर ना करें। रात्रि के समय बरसात में पेड़ गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है तथा पहाड़ियों से बड़े-बड़े बोल्डर भी गिर रहे हैं इसलिए रात्रि के वक्त वाहन कतई ना चलाएं। नैनीताल नगर में भी पालिका सहित अन्य सरकारी एजंसियों की लापरवाही उजागर हुई है। बीती रात से रविवार की सांय तक रूक-रूक कर हो रही वर्षा के कारण यहां जगह-जगह नालियां चोक होने का सिलसिला जारी है। कई सड़के उधड़ गई। सीवरों के चैम्बरों से पानी बाहर आने से गंदा पानी झील में समा गया। विभिन्न नालो से झील में गई गंदगी विभागों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यहां अगले 24 घंटे में तेज वर्षा हो सकती है। इधर वर्षा शुरू होने के बाद अब सैलानियों की वापसी भी होने लगी है। पर्यटकों के साथ ही पर्यटक वाहनों की कमी से रविवार को नगर की सड़कों में जाम भी कम लगा। दूसरी ओर अन्य दिनों की तुलना में नगर के दर्शनीय स्थलों में भी पर्यटकों की आवक कम दिखाई दी। 

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING