Connect with us

जन मुद्दे

केंद्रीय बजट में उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए कई प्रावधान, लगेंगे पर्यटन को पंख : सरिता

केंद्रीय बजट में उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए कई प्रावधान, लगेंगे पर्यटन को पंख : सरिता
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड विधान सभा की सदस्य व नैनीताल की भाजपा विधायक सरिता आर्य ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए खासतौर पर कई प्रावधान किए गए हैं जिनकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर निर्भर है।नैनीताल सहित उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में नई और भविष्य के गतिमान रास्ते में निकल पड़ेगा। इससे रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे।सरिता ने कहा कि केंद्रीय बजट मजबूत भारत की आधारशिला रखेगा और उसके विश्व गुरु के रूप में उभरने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। संसद में पेश आम बजट उत्तराखंड के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। बजट में 50 नए पर्यटन स्थल विकसित करने की व्यवस्था की गई है। नैनीताल में भी नए पर्यटन स्थल विकसित होंगे। प्रदेश के लिए कृषि महत्वपूर्ण क्षेत्र है। कृषि के क्षेत्र में ऋण की बढ़ोतरी से खेती और किसानों का फायदा होगा। मोटा अनाज और कृषि आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और बिक्री के लिए प्रदेश में यूनिटी माल स्थापित किया जा सकेगा। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में मिलेट में मंडुआ का नाम विशेष रूप से लिया। राज्य सरकार मंडुआ के उत्पादन को बढ़ाने में लगातार प्रयास कर रही है। रामदाना का भी उत्पादन किया जाता है। अन्नश्री योजना से इन अनाजों का उत्पादन करने वाले किसानों को फायदा होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING