Connect with us

जन मुद्दे

पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट

पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट
सीएन, दिल्ली।
पंतनगर एयरपोर्ट से जहां पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है वहीं पंतनगर दिल्ली के बीच भी न‌ई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। सबसे खास बात तो यह है कि इंडिगो ने दोनों ही रूटों के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। बताया गया है कि पंतनगर जयपुर रूट पर इंडिगो द्वारा एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन किया जाएगा। इससे जहां पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी वहीं यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक हवाई सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो द्वारा जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा दिल्ली रूट पर भी इंडिगो आगामी 26 मार्च से न‌ई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इंडिगो प्रबंधन ने बताया कि पंतनगर-दिल्ली के बीच पहले से चल रही फ्लाइट भी जारी रहेगी। हालांकि इसके समय में बदलाव किया गया है। इतना ही नहीं इंडिगो द्वारा लखनऊ-पंतनगर की फ्लाइट के समय में भी 26 मार्च से बदलाव किया जा रहा है। बता दें कि दो न‌ई फ्लाइटों के शुरू होने से अब पंतनगर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली फ्लाईटों की संख्या चार हो गई है।

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING