Connect with us

जन मुद्दे

जोशीमठ भू धंसाव-पीएमओ से लगातार संपर्क में हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी

सीएन,, देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री कार्यालय से लगातार संपर्क में हैं और जोशीमठ की स्थिति और वहां उठाए गए कदमों को लेकर अपडेट दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ से लौटने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मुलाकात करेंगे। जोशीमठ में भूधंसाव के मद्देनजर अध्ययन के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम सोमवार को जोशीमठ पहुंचेगी। यह टीम क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद तीन दिन में भूधंसाव के कारण और प्रभाव पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) को सौंपेगी। साथ ही गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी अलकनंदा से हो रहे भूकटाव के अलावा क्षेत्र में भूधंसाव के कारण निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग और जलविद्युत परियोजनाओं पर पडऩे वाले प्रभाव का आकलन भी करेगी। चीन सीमा से सटे चमोली जिले के जोशीमठ शहर का धार्मिक और सामरिक महत्व है। साथ ही पर्यावरणीय दृष्टि से यह बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी अलकनंदा यहां से गुजरती है। जोशीमठ में भूधंसाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिवस अध्ययन के लिए टीम गठित की थी। इसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया, एनएमसीजी, राज्य परियोजना प्रबंधन समूह (नमामि गंगे), राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। अपर सचिव एवं राज्य में नमामि गंगे परियोजना के कार्यक्रम निदेशक उदयराज सिंह को समन्वय का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इस टीम के सदस्य रविवार शाम को ऋषिकेश पहुंचेंगे। वहां से यह टीम सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे जोशीमठ के लिए रवाना होगी कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने जानना चाहा कि जोशीमठ में भूधंसाव के क्या कारण हो सकते हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि जोशीमठ शहर के ग्लेशियर से बहकर आई मिट्टी व बोल्डर के ढेर पर बसा होने के अलावा तपोवन टनल का निर्माण भी इसका कारण हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा। महाराज ने जांच दल को रवाना करने के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताया है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING