Connect with us

जन मुद्दे

राज्य में तहसील स्तर पर महिला अधिकार पर विधिक जागरूकता शिविर लगेंगे

 


सीएन, नैनीताल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश एवं राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में चार सितंबर से 26 फरवरी 2023 तक राज्य के प्रत्येक तहसील, जहां तहसील विधिक सेवा समिति गठित है. में महिलाओं के अधिकार के सम्बन्ध में “विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आरके खुल्बे ने प्रेस वार्ता में बताया कि गया है “विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के दूर-दराज की ग्रामीण महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरुक किये जाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सकें। विधिक जागरूकता कार्यक्रमों में महिला विशेषज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नंदा देवी महोत्सव के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में 4 सितम्बर 2022 से सात सितम्बर,तक फ्लैट्स मैदान में एक विधिक जागरूकता स्टॉल” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन, व्हील चेयर का वितरण, कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराना कानूनी अधिकारों पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म दिखाई जाएंगी।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING