Connect with us

जन मुद्दे

भवाली नगर के पेयजल समस्या को लेकर विधायक सरिता आर्य ने बड़ी पहल की

सीएन, भवाली। नगर के पेयजल समस्या को लेकर विधायक सरिता आर्य ने बड़ी पहल की है। विधायक ने तत्काल पेयजल सामग्री जलसंस्थान को उपलब्ध करा दी है। जानकारी के अनुसार आबादी बढ़ने के साथ ही नगर में पेयजल समस्या दिन प्रति दिन बढती जा रही है। पिछले दिनों नगर के रेहड़ नैनीताल रामगढ़ रोड दुगई सहित नगर की समस्या को देखते हुए जलसंस्थान ने सोलह लाख से ज्यादा का प्राक्कलन बना कर शासन को भेजा था। विधायक सरिता आर्य ने समस्या का संज्ञान लेते हुवे तत्काल शासन से संपर्क कर जलसंस्थान को सामग्री उपलब्ध करा दी । वही जलसंस्थान के महाप्रबंधक डी के सिंह को भी निर्देश दिये है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि प्राक्कलन के सापेक्ष उन्हें जीआई पाइप सहित अन्य साम्रगी मिली है जिससे तत्काल पेयजल व्यवस्था ठीक करने में मदद मिलेगी। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल धरना प्रदर्शन व समस्या का राजनीतिकरण न कर राजनीति का उपयोग समस्या का समाधान करना होना चाहिये। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सरिता आर्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर की समस्या का तत्काल संज्ञान लेने व साम्रगी उपलब्ध कराने पर आभार जताया है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्य्क्ष नीमा बिष्ट,मोहन बिष्ट, भावना मेहरा,प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, नंदकिशोर पांडेय आशु चंदोला, कंचन साह प्रगति जैन, वर्षा, मीना बिष्ट, रति सिंघल आदि कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING