Connect with us

उत्तराखण्ड

विधायक सरिता व वनाधिकारियों ने हरेला पर्व महोत्सव पर भूमियांधार में किया पौंधारोपण

सीएन, नैनीताल। वन प्रभाग नैनीताल के तत्वावधान में भूमियाधार क्षेत्र के माधव वनवाटिका में हरेला पर्व महोत्सव के दौरान पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि विधायक सरिता आर्या रही। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वनाधिकारियों, वन कर्मियों, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने देवदार, नींबू, अनार, सुरई, प्लूमेरिया, अमरूद सहित अन्य प्रजातियों के सैकड़ों पौंधों का रोपण किया। विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्रों और जंगलों में वृक्ष लगाने चाहिए। जिससे वातावरण प्रदूषित ना हो और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। इस दौरान भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खष्टी बिष्ट, राहुल भाटिया, डीएफओ टीआर बीजू लाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी हेम चन्द्र गहतोड़ी, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट, रेंजर भवाली ममता चन्द, रैंजर मनोरा मुकुल शर्मा, रेंजर नैना प्रमोद कुमार तिवारी, रैजर कोसी सोनम पनेरू, रैंजर दक्षिणी गोला ललित मोहन कार्की, रैंजर उत्तरी गोला प्रमोद आर्य, नैनीताल जू के अतुल भगत, वन दरोगा भवाली सूरज सिंह बिष्ट, वनरक्षक भवाली भुवन चन्द्र, किशन चंद्र, चंद्रशेखर जोशी, सहित समस्त वन कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेंजर भवाली ममता चन्द ने किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING