Connect with us

जन मुद्दे

आवारा व पालतू पशुओं की सूची एसडीएम दस दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें : सीडीओ


सीएन, नैनीताल। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम जनपद में निराश्रित/बेसहारा, संरक्षित गोवंश को आश्रय स्थल तथा उनके भरण पोषण की व्यवस्था एवं संरक्षित गोवंश को विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं अन्य आवश्यक सुविधाऐं कराये जाने हेतु शासन स्तर से जनपद स्तरीय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डाॅ संदीप तिवारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार भीमताल में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवारा व पालतू पशुओं को संरक्षित गोवंश को आश्रम स्थल तथा उनके भरण पोषण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। श्री तिवारी ने मुख्य  पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त अधिशासी नगर पंचायत , जिला पंचायत को निर्देश दिये हैं कि अपने अपने कार्य क्षेत्र में संचालित हो रहे गौशालों को चिन्हित कर आवारा व पालतू पशुओं की सूची सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को दस दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उपजिलाधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में पशु शाला निर्माण हेतु तत्काल भूमि चिन्हित करते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर  निर्माण एवं अन्य कार्य हेतु वित्तीय प्रबंधन की डीपीआर भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उसे शीघ्र ही शासन को प्रेषित की जा सके। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि सड़क, बाजार या अन्य क्षेत्रों में यदि आवार पशु पाये जाते हैं तो सम्बन्धित पशु स्वामियों के ऊपर पशु क्ररता अधिनियम के तहत दो हजार रूपये का चालान करना भी सुनिश्चित करें इसके साथ ही आईएनएपीएच ऐप प्ले स्टोर डाउन लोड कर सम्बन्धित पशु पर लगे टोकन के माध्यम से उनके स्वामी व उनका पता किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित पशुओं की सूचना जिला आपदा प्रबंधन के टेलीफोन नम्बर 05942-231178/231179 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर जानकारी दे सकते हैं। बैठक में एसडीएम राहुल साह, योगेश सिंह मेहरा, रेखा कोहली, मुख्य पशु अधिकारी डाॅ बीएस जंगपांगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल आलोक उनियाल, एसडीएफओ हेम चन्द्र, ईओ नगर पंचायत भीमताल विजय बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी महेश चन्द्र, केएल शर्मा, श्याम चन्द्र के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING