Connect with us

जन मुद्दे

17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कर लिए चारधाम के दर्शन

सीएन, देहरादून। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार सख्या बढ़ते जा रही है। 3 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के आंकड़ों को देखे तो अभी तक 17 लाख 47 हजार 772 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ और केदारनाथ में पहुंचे हैं अभी तक बद्रीनाथ में 5 लाख 92 हजार 735 तीर्थयात्री तथा के केदारनाथ में 5 लाख 86 हजार 17 यात्री ले चुके है आशीर्वाद। गंगोत्री धाम में 3 लाख 24 हजार 860 जबकि यमुनोत्री में 2 लाख 44 हजार 160 यात्री दर्शन कर चुके है। वही चारधामों में अभी तक 148 यात्रियों की मौत भी हो चुकी है। वही 22 मई से शुरू हुई हेमकुंड साहिब के दर्शन को अभी तक 47,449 श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं। चारधाम यात्रा में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अब बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके तहत अब यात्रा मार्गों पर बने चेक पोस्टों पर जगह जगह पुलिस यात्रियों का रजिस्ट्रेशन चेक कर रही है। वहीं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उनको वापस भेजा जा रहा है। यात्रा में जाने वाले इस बेवसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING