Connect with us

जन मुद्दे

सरोवर नगरी का 120 वां मां नन्दा देवी महोत्सव का आगाज, मंत्री भट्ट ने किया शुभारंभ

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी का 120वां मां नन्दा देवी महोत्सव का आगाज आज से हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। इस मौके पर कदली वृक्ष के लिए टीम को विधि विधान से रवाना किया। कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नैनीताल में मां नन्दा देवी महोत्सव के पहले दिन आज मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए ज्योलीकोट के भल्यूटी गांव के लिए टीम को धूमधाम से भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के साथ विदा किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि महोत्सव इस वर्ष 120 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। उन्होंने इस राज्य महोत्सव को बी से ए ग्रेड में लाने के लिए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लोगों की अपार आस्था वाले इस राजकीय मेले को राष्ट्रीय मेला भी घोषित किया जाए। केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कुमाउंनी भाषा में मां नन्दा सुनंदा के इतिहास और वैभव के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि, मैं जहां हूंव वहां इन्हीं की वजह से हूं। मंत्री ने कहा कि एक समिति बनाकर हर वर्ष अपनी मांग सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाएं तांकि समय से आर्थिक मदद मुहैया कराई जा सके। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष मनोज साह, मुकेश जोशी मंटू, गिरीश जोशी, विमल चौधरी, कमलेश ढौंढियाल, भुवन बिष्ट, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी, शांति मेहरा, डॉक्टर पल्लवी राय, सभासद प्रेमा अधिकारी, गजाला कमाल, मोहन नेगी, भगवत रावत, मीनू बुधलाकोटी, तारा राणा, पूरन मेहरा, गोपाल रावत, मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, विमल बिष्ट, कुंदन नेगी, ममता रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, मनोज साह, देवेंद्र साह, भारती साह, विश्वकेतु वैद्य, मनोज बिष्ट, रमेश पांडे, गोपाल सिंह बिष्ट आदि शामिल थे। संचालन मीनाक्षी कीर्ति, प्रोफेसर ललित तिवारी और नवीन पांडे ने किया।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING