Connect with us

अल्मोड़ा

हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार को डीएम ने नामित किये नोडल अधिकारी

हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार को डीएम ने नामित किये नोडल अधिकारी
सीएन, अल्मोड़ा।
जिलाधिकारी वन्दना ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के हर गॉव हर शहर में प्रत्येक घरों पर 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगायें जाने एवं दुनिया भर में भारतीयों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान प्रारम्भ करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम सम्पादित हेतु अधिशासी अधिकारी नगरपालिका चिलियानौला एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भिकियासैंण एवं चौखुटिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा ग्राम स्तर पर टीम के सदस्य के रूप में सभी ग्राम वासियों को प्रेरित करने हेतु ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों एवं प्रतिष्ठानों में हर घर तिरंगा फहराने हेतु गृहस्वामियों को जनगारूकता अभियान हेतु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत शासकीय कार्यालयों एवं जनपद के अन्य शासकीय प्रतिष्ठानों में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पादित कराने हेतु समस्त कार्यालयाध्यक्षों को दायित्व सौंपे गये है।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING