Connect with us

जन मुद्दे

यात्रा पर कश्मीर गया युवक लापता, सीएम से लगाई गुहार

सीएन, भवाली। अमरनाथ यात्रा पर कश्मीर गया युवक लापता हो गया जिसके बाद से घर वालो का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक दस जुलाई को दीप जोशी पुत्र स्व. रामदत्त जोशी उम्र 43 निवासी घोड़ाखाल अमरनाथ यात्रा के लिये घर से निकले थे। जिसके बाद 14 जुलाई को उन्होंने बाबा अमरनाथ के दर्शन कर दिन मे घर पर बात कर अपनी कुशलता की सूचना दे घर वापसी की बात कही। इसके बाद उसी दिन देर रात बीएसएफ द्वारा घर फोन कर सूचना दी गयी कि दीप जोशी को वी जंक्शन के पास देखा गया व उनका बैग बीएसएफ के पास है बाकि जानकारी उन्हें सुबह देंगे। सुबह बीएसएफ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके भाई का कहीं पता नही लग रहा है व वह उसका बैग व अन्य सामान स्थानीय पुलिस स्टेशन में दे रहे है। तब से घर वालो की चिंता और बढ़ गयी। वही अमरनाथ यात्रा पर गये प्रत्येक यात्री की लोकेशन ट्रेस करने के लिये एक आरएफ आईडी दी जाती है लेकिन उसकी आखरी लोकेशन पवित्र होली केव वी जंक्शन के पास ही दिखा रही है। जिससे आगे की लोकेशन नही मिल पा रही। वही स्थानीय भाजपा नेता भावना मेहरा ने गुरुवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर दीप जोशी की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के मांग की। मुख्यमंत्री ने मामले की गम्भीरता को देखते हुवे तत्काल संज्ञान ले प्रिंसिपल सेक्रेटरी अभिनव कुमार को एक्टिव कर दिया। इस दौरान मुकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार पाठक, शिवांशु जोशी, नीतू जोशी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING