Connect with us

जन मुद्दे

कैंसर से पीड़ित बेटे की जान बचाने के लिए गरीब गोधन ने लोगों से लगाई गुहार

सीएन, नैनीताल। नैनीताल से करीब 30 किलोमीटर दूर सौड़ गांव में रहने वाले गरीब किसान गोधन सिंह बिष्ट ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल गोधन सिंह का 17 वर्षीय बेटा करन सिंह बिष्ट ब्लड कैंसर से पीड़ित है जिसका हल्द्वानी के सेंट्रल हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है जिसमें गोधन सिंह बिष्ट अभी तक करीब 2 लाख रुपये बेटे के उपचार में खर्च कर चुके हैं और डॉक्टरों ने करन बिष्ट को हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में रेफर करने की सलाह दी है जिसमें उपचार के दौरान 5 लाख के खर्च का अनुमान बताया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक करन बिष्ट को करीब 5 महीने का प्रॉपर उपचार दिया जाना जरूरी है जिससे कि इनकी जान बचाई जा सके।पहाड़ के इस मजबूर किसान पिता ने लोगों से मदद की गुहार लगाते हुवे आर्थिक सहयोग की अपील की है जिससे कि एक पिता अपने पुत्र का उपचार करा सके।अगर आप भी बिस्तर पर लेटे असहाय जिंदगी और मौत के बीच डोलते इस युवा की मदद करना चाहते हैं तो जरूर कीजिएगा।इस खाते में अपना योगदान अवश्य करें।
बैंक डिटेल:-
Name:- Godhan Singh
Bank:- Punjab National Bank Nainital
A/c No:- 1871000100751896
IFSC Code:- PUNB0187100

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING