Connect with us

जन मुद्दे

दुनियां भर में छाये पहाड़ के गुलोबंद और पौजी

दुनियां भर में छाये पहाड़ के गुलोबंद और पौजी
सीएन, हल्द्वानी।
इन दिनों उत्तराखंड लगातार सुर्खियों में है। एक ओर बेटियों ने देवभूमि का नाम रोशन किया है तो दूसरी ओर देशभर के हर क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। आज देश के बड़े-बड़े पदों पर उत्तराखंड के लोग सेवाएं दे रहे है जो हमारे लिए गर्व की बात है। पहाड़ की संस्कृति का लगातार प्रचार-प्रसार होता आया है। पहले बॉलीवुड में पहाड़ के गाने भी बजे है, वहीं कई रियालटी शो में उत्तराखंड के गायकों ने पहाड़ी गीत में गाये है। अब एक बार फिर उत्तराखंड अपने वेशभूषा और संस्कृति के लिए दुनियां भर में छा गया है। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में अपना घर बनाया है। साथ ही यहां की खूबसूरती के बारे में वह कई बार जिक्र भी कर चुकी है। इससे पहले नीना गुप्ता सुर्खियों में रह चुकी है एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर छायी हुई है। इस बार उन्होंने पहाड़ को गुलबंद और पौजी पहनी है। यह एक वेबसीरीज में दिखाई दे रही है। जिसके बाद उनकी ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज मसाबा-मसाबा का दूसरा सीजन रिलीज़ हुआ है। इस सीरीज़ की कहानी अभिनेत्री नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता की जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है। मसाबा मसाबा के पहले सीजन को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला था। अब दूसरे सीजन को लेकर भी लोग अपने रिव्यू दे रहे हैं। पहले सीजन में 6 एपिसोड थे तो वहीं नए सीजन में भी 6 सीजन हैं। लेकिन रिलीज होने के बाद सीरीज का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे उत्तराखंड के लोग पसंद कर रहे हैं। और तारीफ भी कर रहे है। रेड ड्रेस में नीना गुप्ता ने पहाड़ का गुलबंद और पौजी पहना है। सोशल मीडिया पर लोगों ने नीना गुप्ता की भी तारीफ की है। करें भी क्यों ना उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा पहने जाना वाले परिधानों को फिल्मों के माध्यम से प्रमोट कर रही हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING