Connect with us

जन मुद्दे

नैनीताल शहर के माल रोड की मरम्मत को शासन से अवमुक्त हुई 348.45 लाख की धनराशि

सीएन, हल्द्वानी। मुख्य सचिव एस.एस संधू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वर्ष 2023-24 में लोनिवि के कार्याें के बजट आवंटन के सम्बन्ध में समीक्षा की। वर्चुअल समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री दीपक रावत ने बताया कि एसडीएमएफ मद के अन्तर्गत वर्ष 2018 में नैनीताल शहर के लोअर माल रोड मे हुई क्षतियों के मरम्मत हेतु किये गये कार्यों के सुदृढीकरण व माल रोड पर झील की तरफ से हो रहे भूंधसाव को रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्या किया जाना आवश्यक है इसके लिए 348.45 लाख का प्रस्ताव दिया गया है। मुख्य सचिव श्री संधू ने लोवर माल रोड के भूंधसाव को रोकने हेतु स्वीकृति प्रदान की।
इसके साथ ही आयुक्त ने कहा कि कुमाऊ में जनपद बागेश्वर के कपकोट में रमाडी कनौली होते हुए किचवा तक मोटर मार्ग के भू-कटाव से बचाव हेतु किमी 9,10,13 एवं 15 में सुरक्षात्मक कार्य आवश्यक किया जाना आवश्यक है जिस पर 11 लाख रूपये की धनराशि व्यय होगी। मुख्य सचिव ने इस कार्य हेतु भी स्वीकृति प्रदान की।


More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING