Connect with us

जन मुद्दे

नगर के ठंडी सड़क में मंदिरों के मार्ग बंद करने से श्रद्धालु आक्रोशित

नगर के ठंडी सड़क में मंदिरों के मार्ग बंद करने से श्रद्धालु आक्रोशित
सीएन, नैनीताल।
नगर के ठंडी सड़क मैं विभिन्न मंदिरों के मार्ग बंद करने से श्रद्धालु आक्रोशित हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की है। बता दें कि नगर के ठंडी सड़क मार्ग में पाषाण देवी के निकट पिछले वर्ष से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते सिंचाई विभाग ने इस मार्ग को पिछले साल आवाजाही के लिए पाषाण देवी के पास से बंद कर दिया था। इस बार बारिश शुरू होते ही फिर से पाषाण देवी के पास भूस्खलन हो गया। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने इस मार्ग को बंद कर दिया ताकि राहगीरों की आवाजाही इस मार्ग पर ना हो सके। विभाग ने पाषाण देवी के पास से मार्ग को बंद करने के साथ ही मल्लीताल नैना देवी मंदिर के पीछे ठंडी सड़क मार्ग को भी पूरी तरीके से बंद कर दिया है। इस मार्ग के यहां से बंद होने से श्रद्धालुओं को काफी नाराजगी है। उन्होंने सिंचाई विभाग से इस मार्गो को खोलने की मांग की है। शनि मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद्र जोशी ने बताया कि इस मार्ग को यहां से बंद करने का कोई औचित्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को सिंचाई विभाग ने शिव मंदिर के पास से बंद करना था। भक्तजन शनि मंदिर, गोल मंदिर व शिव मंदिर तक जाकर दर्शन करके वापस लौट सकते थे लेकिन सिंचाई विभाग ने मार्ग को नैना देवी मंदिर के निकट ठंडी सड़क को जाने वाले मार्ग से ही बंद कर दिया है। इससे भक्तजनों को काफी नाराजगी वह आक्रोश है। उन्होंने विभाग से इस मार्ग को यहां से खोलकर शिव मंदिर के पास से बंद करने की मांग की है ताकि भक्तजन इन मंदिरों को जा सके। साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी सुबह के वक्त काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING