Connect with us

जन मुद्दे

वन विभाग के साथ कूड़ा डम्प क्षेत्रों का सर्वे करें राजस्व व स्थानीय नगर इकाई-डीएम

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जनपद में ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबन्धन  को लेकर मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत वन व स्थानीय नगर इकाई के साथ सर्वे करते हुए कूड़ा डम्प क्षेत्रों का सर्वे कर सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में ठोस कूड़ा अपशिष्ट प्रबन्धन प्रणाली के निस्तारण को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। एक ओर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को अपने क्षेत्रान्तर्गत सर्वे करने कर सफाई करने को कहा है। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी भी इस कड़ी में जोड़ दी है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाये लोगों को कूड़ा प्रबन्धन को लेकर जागरूक करेगी। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत वन व स्थानीय नगर इकाई के साथ सर्वे करते हुवे कूड़ा डंप क्षेत्रों साफ सफाई करने के निर्देश दिए। साथी सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING