Connect with us

जन मुद्दे

विधायक सरिता पहुंची पाइंस, बंद सड़क का मुआवना किया, अफसरों को दिये निर्देश

सीएन, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल सहित आसपास के इलाकों में बारिश ने काफी नुकसान किया है। बीते रोज नैनीताल के समीप पाइन्स के पास पहाड़ी टूटने से सड़़क का 25 मीटर हिस्सा जमीदोंज हो गया। इसी के साथ भवाली-नैनीताल सड़क पूरी तरह से वाहनों के आवागमन के लिए बंद हो गया है। सड़क टूट जाने से एक बड़ी आबादी को आवागमन में काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों को लंबी दूरी तय कर नैनीताल पहुंचना पड़ रहा है। सीएम धामी के निर्देशों के क्रम में आज विधायक सरिता आर्य ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा जिससे कि लोगों को भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर आदि जगहों से नैनीताल आने में सहूलियत हो। इस मौके पर विधायक सरिता आर्य के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, नगर पालिका के नामित सभासद मनोज जोशी व मोहित साह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING