जन मुद्दे
इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा
इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा
सीएन, नईदिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। भारतीय समय अनुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 1:32 से शुरू होगा और शाम 7:27 तक रहेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी एक सीधी रेखा में मौजूद रहती है। 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बीत जाने के बाद लोग साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का समय जानने के लिए परेशान थे। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर दिन मंगलवार को होगा। इसके बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण तीन साल के अंतराल के बाद 14 मार्च 2025 को लगेगा। हालांकि इस दौरान आंशिक और आंशिक चंद्र ग्रहण होता रहेगा। वहीं नासा ने अपने हालिया पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि 8 नवंबर, 2022 को, चंद्रमा पृथ्वी की छाया में से गुजरेगा और लाल हो जाएगा। यह लगभग 3 वर्षों के लिए अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, इसलिए इसे अवश्य देखें। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में प्रवेश करता है जिसे गर्भ कहा जाता है। 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होगा। ग्रहण शाम 5:32 बजे शुरू होगा और शाम 6:48 बजे समाप्त होगा। अवधि 45 मिनट 48 सेकंड है। पूर्ण चंद्रग्रहण उत्तर/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में, यह कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी में दिखाई देगा। हालांकि, आंशिक चंद्र ग्रहण नई दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में देखा जाएगा। चंद्र ग्रहण से पहले सूतक का लगभग 9-10 घंटे पहले शुरू हो जाता है। जैसा कि आपको बताया है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर भी पड़ेगा, इसलिए यहां पर भी सूतक काल मान्य होगा और इससे जुड़े नियमों का पालन किया जाएगा।


































