Connect with us

जन मुद्दे

परम्परागत पहाड़ी शैली से होगा सातताल का सौंदर्यीकरण, डीएम गर्ब्याल ने किया निरीक्षण

सीएन, भीमताल। परम्परागत पहाड़ी शैली से होगा सातताल का सौंदर्यीकरण जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण कर दो जानकारी विश्व भारत सरकार के स्पेशल अस्सिस्टेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सातताल के सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ 34 लाख रुपये जनपद को प्राप्त हुआ है। सातताल के सौंदर्यीकरण हेतु कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया। सातताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सातताल अपनी नैसर्गिक सौंदर्यता से परिपूर्ण है। यहाँ की सुंदरता अनुपम छटा बिखेरती हुई पर्यटकों के मन को मोह लेती है। पहाड़ की परंपरागत शैली से सातताल का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सातताल में 5 गजीबो, 250 मीटर पाथ पर कोवल स्टोन का कार्य,जेट ई, रैलिंग, किड्ज जोन आदि का निर्माण कर विकास किया जा रहा है जिससे पर्यटकों को पहाड़ी शैली की पहचान से रूबरू कराया जा सके। इसके साथ ही सातताल में शौचालय, टिकट काउंटर, एंट्री गेट व स्थानीय व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए लगभग 20 दुकानों का निर्माण भी पहाड़ी शैली में किया जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों की आर्थिकी भी सशक्त होगी व सातताल की मानचित्र में विशिष्ट पहचान बनेगी। इसके साथ ही ताल के नजदीक राजस्व विभाग की 15 नाली भूमि को प्राधिकरण द्वारा 30 गाड़ियों की पार्किंग के लिए केएमवीएन को हस्तगत की गई है। रेहड़ी के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे लोगों के लिए भी आकर्षण व सुंदर शेड बनाया जा रहा है। इस दौरान सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, झील विकास प्राधिकरण के परियोजना अभियंता सीएम साह, सहायक अभियंता केमवीएन संजय शाह, सतीश चौहान व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING