Connect with us

जन मुद्दे

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कल से शुरू होगी 10 वीं व 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा कल से शुरू होगी 10 वीं व 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
सीएन, रामनगर।
बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से 28 फरवरी तक होंगी। यानी कल से उत्तराखंड बोर्ड अपनी प्रयोगात्मक परीक्षाएं करने जा रहा है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। डॉ. तिवारी के अनुसार एक फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं की गई हैं जबकि बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी और छह अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी। छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं। इनमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी देते हुए बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,432 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें हाईस्कूल में संस्थागत श्रेणी के 1,23,507 और व्यक्तिगत श्रेणी के 3,813 कुल 1,27,320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट में संस्थागत श्रेणी के 1,30,022 और व्यक्तिगत श्रेणी के 2,088 सहित कुल 1,32,110 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING