Connect with us

जन मुद्दे

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश

सीएन, देहरादून/दिल्ली। मौसम विभाग ने शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के बाद कोहरे की अधिकता को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालिक मौसम भविष्यवाणी जारी की है। सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक चेतावनी का येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में उथला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि कोहरा की अधिकता को देखते हुए यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है इसलिए यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम के तीखे होते तेवर के बीच एक बार फिर उधम सिंह नगर प्रशासन ने 29 दिसंबर को भी कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला अधिकारी ने जनपद में सभी शासकीय एवं अशासकीय कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं जिसके आदेश आज जारी कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड फिर लौटने वाली है। एक-दो दिन चटख छूप खिलने के बाद उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने वाली है। ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ने वाली है। सर्द हवाएं लोगों को चुभन का अहसास कराने वाली हैं। दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे व शीतलहर के साथ नए साल का स्वागत करेगा। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 31 व एक जनवरी को दिल्ली में कहीं-कहीं पर शीतलहर, सर्द दिन व घना कोहरा रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार बुधवार सुबह हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।दिल्ली का जाफरपुर इलाका बुधवार को सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक दौरान स्कूलो को बंद करने का निर्णय लिया है आरम द ग्लोबल स्कूल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीतलहर व अत्यधिक ठंड होने की वजह से 31 दिसंबर 2022 से 10 जनवरी 2023 तक हल्द्वानी के सभी निजी स्कूलों में अवकाश घोषित करने एवं 11 जनवरी 2023 से विद्यालयों को विधिवत खोलने पर निर्णय लिया गया। गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पहली से आठवीं तक के स्कूलों में फिजिक्ल कक्षाओं पर रोक लगा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज ने फिलहाल यह आदेश एक जनवरी 2023 तक के लिए जारी किया है। आदेश की कॉपी सभी प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतम बौद्धनगर में उच्च शिक्षा केंद्रों सहित लगभग 1800 स्कूल हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING