Connect with us

जन मुद्दे

मौसम पूर्वानुमानः कोहरे और शीतलहर को देखते हुए एक और जनपद में आज रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

सीएन, देहरादून। पल-पल बदल रहे मौसम के बीच उत्तराखंड राज्य के लिए एक बार फिर मौसम विभाग ने बुधवार को तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक के लिए जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में राज्य के इन 2 जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी क्षेत्र के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की भी बात कही है मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी देते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया है। उधर भारत मौसम विभाग द्वारा 28 दिसंबर को मैदानी क्षेत्र में भारी कोहरे एवं शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी चम्पावत द्वारा मैदानी क्षेत्र के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयो एवं आगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING