Connect with us

खेल

नैनीताल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया, हाकी के जादूगर को याद किया

सीएन, नैनीताल। डीएसबी परिसर के शारीरिक शिक्षा विभाग ने डीएसए मैदान में सोमवार सुबह राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी  उपलब्धियों, देश भक्ति पर व्याख्यान दिया गया। बच्चों को खेल के प्रति सच्ची श्रद्धा ईमानदारी, अनुशासन के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। छात्र-छात्राओं तथा खेल प्रेमियों द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद विभाग द्वारा डीएसबी परिसर नैनीताल में एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने चार्ट बैनर से ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और नारे लगाए। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रोफेसर एलएम जोशी, प्रॉक्टर प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा, निदेशक शोध व प्रसार प्रोफेसर ललित तिवारी, डॉ रितेश साह, डॉ अनिल बिष्ट, डॉ नंदन सिंह बिष्ट,डॉ प्रदीप कुमार,  डॉ संतोष कुमार, सुनील कुमार,अनीता बोरा, लाल सिंह बिष्ट, सौरव पटवाल, विजय बहुगुणा, जीएस नयाल, भगवत मेर आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीआईपी नगर बस नाम भर, तल्लीताल की सड़कें चलने लायक तक नही, कुछ माह पहले बनी कैनेडी पैदल मार्ग भी उधड़ने लगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING