Connect with us

खेल

आयुक्त दीपक रावत ने की पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ

सीएन, हल्द्वानी। आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने बुधवार को तरणताल मानसखण्ड खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में 23वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 12 टीमों के प्रतिभागी एवं अधिकारी ne pratibhag kiya। आयुक्त ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है”। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार की फिटनेस विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि उनकी ड्यूटीज़ अधिक परिश्रम और तनाव से जुड़ी होती हैं। यही ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा ‘मिशन संवाद’ ऐप की शुरुआत की गई है, जो पुलिस बल की मानसिक सुदृढ़ता को प्राथमिकता देता है। यह पहल संवाद, सहानुभूति और सहयोग पर आधारित है तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयुक्त ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि तैराकी और क्रॉस कंट्री दोनों में इस बार नए रिकॉर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास खेल अवसंरचना विकसित हुई है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति और इकोसिस्टम को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पी.एन. मीणा, कमांडेंट आईटीबीपी अनिल सिंह बिष्ट, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाकूऑं सुरेन्द्र लोटनी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा कत्यूरा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 1:00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल ऋद्धिम अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा।

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING