Connect with us

खेल

आयुक्त ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, नैनीताल ने पौड़ी को 2–0 से मात दी

सीएन, हल्द्वानी। आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने सोमवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर–19 बालक व बालिका वर्ग) का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा। आयुक्त ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां होने वाले मैच बेहद रोमांचक होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, वहीं खिलाड़ी प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मिनी स्टेडियम हल्द्वानी के सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को और विकसित एवं आधुनिक बनाने का कार्य भी निरंतर जारी है ताकि भविष्य में यहां बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके। आयुक्त ने कहा कि स्टेडियम में खेल की गतिविधियां लगातार चलती रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में आयोजित नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों ने अहम मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों से रूबरू होने के उपरांत आयुक्त ने कहा कि छात्रावास में रहने के दौरान यदि किसी खिलाड़ी को कोई परेशानी होती है तो उसे अवश्य सूचित करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्रावास में खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आज के मैच में बालक वर्ग में देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी जनपद को 4–0 से पराजित किया। स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4–2 से हराया। जनपद नैनीताल ने पौड़ी जनपद को 2–0 से मात दी।बालिका वर्ग में जनपद पिथौरागढ़ ने जिला देहरादून को 9–0 से हराया। नैनीताल ने उधम सिंह नगर को 4–0 से पराजित किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर. जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एच.बी. चंद, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह सहित दिनेश कुमार, सरेश गोस्वामी, त्रिभुवन, अमित कांडपाल, रजत चौहान, भूपेश जोशी, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, नदारद अफसरों से बेहद खफा, अब लेंगे क्लास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING