खेल
78 वीं एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 में सेंट जोसफ कॉलेज ने सनवाल स्कूल को 6-0 से हराकर कप पर किया कब्जा
सीएन, नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन नैनीताल के तत्वावधान एवं दी नैनीताल बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में आयोजित 78 वीं एचएन पाण्डे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 में सेंट जोसफ कॉलेज ने फाइनल में सनवाल स्कूल को 6-0 से हराकर कप जीत लिया। विजेता टीम के मयंक सुयाल ने सर्वाधिक 5 गोल कर सब को चौंका दिया। मध्यांतर तक सेंट जोसफ 2-0 से आगे रही। फाइनल मैच में रेफरी प्रेम बिष्ट शेखर साह, और नकुल सिंह बिष्ट तथा तकनीकी रेफरी अपूर्व बिष्ट, चारु रहे । पुरस्कार वितरण दी नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक तथा चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुशील कुमार लाल डावर किया गया। श्री लाल ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा कहा कि नैनीताल बैंक सभी खेलो को प्रोत्साहित करता है। खेल शारीरिक मजबूती के साथ अनुशासन, नई ऊर्जा भी देता है। महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता में सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बैंड ने मधुर प्रस्तुति दी। नैनीताल बैंक कर प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। विजेता को एचएन पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस डे कप, नैनीताल बैंक कप तथा रेप्लिका प्रदान की गई। उपविजेता को चरण दास कप, नैनीताल बैंक कप एवं रेप्लिका दी गई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। स्वर्गीय चंद्र लाल साह की स्मृति में हॉकी खिलाड़ी ओलिंपियन सैय्यद अली तथा कर्नल जीके साह को शॉल उड़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीसरा स्थान बिरला विद्या मंदिर को इन्द्रा बिष्ट को तथा रेप्लिका, चौथा स्थान लेक्स इंटरनेशनल को दर्शन साह कप तथा रेप्लिका दी गई फेयर प्ले ट्रॉफी पूर्व सैनिकों की तरफ से आरएसएसएसवी निशांत ने जीती तथा उन्हें ट्रेलिका भी प्रदान की गई। बेहतरीन खिलाड़ी स्वर्गीय रमेश चंद्र साह की स्मृति में तीसरा स्थान तथा चौथा, फेयर प्ले प्राप्त करने वाली टीम को रेप्लिका प्रदान की गई। स्वर्गीय रमेश चंद्र साह की स्मृति कप बेस्ट गोल कीपर योगेश सेंट जॉन्स, बेस्ट डिफेंडर लक्ष्य नेगी सेंट जोसफ, बेस्ट मिडफील्डर नमो बिरला विद्या मंदिर ,बेस्ट फॉरवर्ड हसन सांवल स्कूल को दिया गया। शैलेन्द्र साह मेमोरियल कप प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ थे टूर्नामेंट प्रतीक सनवाल स्कूल तथा प्लेयर ऑफ थे टूर्नामेंट मयंक सुयाल सेंट जोसफ कॉलेज को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्र गान किया गया तथा अतिशबाजी के साथ मैच प्रारंभ हुआ। बावरी नकीं द्वारा सभी 15 टीम के एक एक खिलाड़ी को बूट्स प्रदान किए गए। श्री हरि कृष्ण दधीचि पुरुष्कार कक्षा 12 में सर्वाधिक अंक लाने वाले अजय सिंह को मिला। इस अवसर पर कप्तान एलएम साह, जगदीश बबाड़ी, डीएसए सचिव मनोज जोशी, मुकुल साह, शैलेन्द्र बरगली, शैलेन्द्र चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा, लक्ष्मण दास, गीता साह नैनीताल बैंक से अनिल कुमार, सुमन्त चक्रवर्ती, सनी मेहरा, राहुल, मोहसिन, राजेंद्र सिंह, जगदीश लोहनी, खीमराज बिष्ट, भास्कर साह, मनीष साह, विश्वकेतु, राजेश लाल, पवन साह, अजय साह, बीएस नेगी, गडिया, सुदर्शन साह, डा. देवेंद्र बिष्ट, हरीश राणा, मोहित लाल साह, आनंद बिष्ट, भागवत रावत, सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।










































