खेल
ज्योलीकोट के छात्र हर्षवर्धन जीना का अंडर-15 एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन
सीएन, ज्योलीकोट। नैनीताल क्षेत्र की प्रमुख शिक्षण संस्था संत एंथोनी इंटर कॉलेज ज्योलीकोट के छात्र हर्षवर्धन जीना का अंडर-15 एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। पी टी आई आर एस जीना ने बताया कि यह प्रतियोगिता 1 मई से 16 मई तक उजबेकिस्तान (ताशकंद) में आयोजित होगी। हर्षवर्धन के पिता देवेन्द्र सिह जीना गेठिया जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक होने के साथ अन्तरराष्ट्रीय स्तर के बाक्सिंग ऑफिशियल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा, प्रबंधक मार्सीलीना,सीमा,शिक्षक, शिक्षिकाओं,उत्तराखंड बाक्सिंग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, जनप्रतिनिधियों ने हर्ष जताया है।











































