Connect with us

खेल

नैनीताल में नासा एक्वाटिक मीट का आयोजन, वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का संदेश, शिवम व नेहमत रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

सीएन, नैनीताल। रविवार को नैनीताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) द्वारा नैनीताल झील में सेंट जोसेफ बोट हाउस के समीप वार्षिक नासा जलीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं में जलीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ जल सुरक्षा, जीवन रक्षक कौशल, अनुशासन एवं साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नैनीताल की पहचान झील से जुड़ी है तथा यहां युवाओं को जलीय खेलों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि नैनीताल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा कि नैनीताल झील केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि नगर की पहचान और महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है। उन्होंने जलीय खेलों के आयोजन के साथ झील की स्वच्छता, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया तथा नासा के प्रयासों की सराहना की। विशेष अतिथि एवं नैनीताल के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा और नए अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल के युवाओं में जलीय खेलों की अपार संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कयाकिंग में आदित्य, यश, भाव्या, मिमांसा, काव्या एवं फेरियान विजेता रहे। तैराकी में भविष्य, विहान, भावितव्य, गुरबानी, ग्रेसी एवं तनिष्का ने विजेता स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेता खिलाड़ियों में प्रभात, श्री, आदित्य, कुमकुम, नेहमत एवं रहमत; कुमकुम, रोहित, नीरज, नैना, केतकी एवं भूमिका; तथा विक्रम, दीपिका, अथर्व, मीनाक्षी, कार्तिक, कौस्तुभ, यश, सिमरन, नीलिया एवं आदित्य शामिल रहे। सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार शिवम धपोला तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार नेहमत कौर को प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नासा परिवार के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यशपाल रावत, प्रो. रीतेश साह, रोहित गर्ग, धीरज बिष्ट, भूपाल बिष्ट, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. आशीष मेहता, दीपक बिष्ट, शिखा रावत, अधिवक्ता पंकज चौहान, अधिवक्ता मनीष जोशी, अधिवक्ता भानु प्रताप, हर्ष छाबड़ा, लतिका छाबड़ा, लतिका शाही, भारत अधिकारी, चारु मैनाली, विक्रम आर्या, मनीष बिष्ट, लघिमा जोशी, शिवानी चंद्रा, पल्लवी सती, निहारिका चोबे, यश गर्ग, रोजी, नितिन पुरी, गगन साह, कमल किशोर, तरुण बिष्ट, सरिता बिष्ट, आदित्य, सिद्धि गुप्ता एवं अनुष्का पुरी, ध्रुव पांडे, संगीता बिष्ट, ज्योति तर्तयाल एवं आशीष राणा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त रावत ने चीफ इंजीनियर यूपीसीएल को दिए निर्देश, बिजली कटौती की सूचना में क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से दें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING