Connect with us

संस्कृति

दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, 16 से 21 अक्टूबर तक अयोजित होगा महोत्सव 

सीएन, नैनीताल। आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर पूजा समिति और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई। इसमें महोत्सव को सुचारू, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।बैठक में पंडाल निर्माण, मूर्ति निर्माण ,सजावट, विद्युत व्यवस्था, और प्रसाद वितरण जैसी मुख्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कार्यकर्ता टीमों का गठन किया गया है। पूजा के दिनों में संध्या आरती के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई।बैठक के अंत में समिति के अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुरेश चंद्र चौधरी, विनोद चंद्र पंत, पवन व्यास, सावित्री सनवाल, अक्षय अग्रवाल, आलोक चौधरी, दिनेश भट्ट, मनोज सिंह बिष्ट, केसर अधिकारी, मनोज सिंह बिष्ट, सौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 8 सितंबर 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सफलता से भरा है और यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING