Connect with us

खेल

इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता कल से, प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी

इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता कल से, प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी
सीएन, नैनीताल।
9 वी इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो गई है। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित 9 वी इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो चुकी है। आयोजक सचिव ईश्वर दत्त तिवारी ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता मै शहर के सेट जोज़फ स्कूल, बिरडा विद्या मंदिर, सनवाल स्कूल, राधा चिल्ड्रन, मदर हार्ट, सेंट जेवियर्स, लेक्स भीमताल, निर्मला हल्द्वानी, जीडी गोयनका नोकुचिताल, दयावती मोदी अकादमी रामपुर, बीएलएम अकादमी हल्द्वानी, आरयूएन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के 80 खिलाड़ी भाग ले रहे है। उन्होंने बताया प्रतियोगिता नगर के शैले हॉल में खेली जाएगी।प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु नीरज शाह, एडवोकेट डीके जोशी, विश्वकेतु वैध, शेर सिंह बिष्ट, जुबर सिद्धिकी, धीरेंद्र बिष्ट, दीपक तिवारी, दिव्यांशु तिवारी, अनिल कुमार सहयोग कर रहे है।

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING