Connect with us

अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद के सपनों का आजाद भारत–युवाओं का उत्तरदायित्व पर एक दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी व चित्रकला प्रर्दशनी का आयोजन

सीएन, अल्मोड़ा। राम कृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “विवेक उत्सव” के अवसर पर शीर्षक स्वामी विवेकानंद के सपनों का आजाद भारत–युवाओं का उत्तरदायित्व” पर दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग के प्रर्दशनी कक्ष एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सहित चित्रकला प्रर्दशनी एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन मे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुमाऊं के पारंपरिक लोकगान शगुन आंखर परंपरागत परिधान मे लोक गायिकाओं के द्वारा अतिथियों का स्वागत कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर एनएस भंडारी, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने स्वामी विवेकानंद के आजादी में योगदान, उनके प्रेरणाप्रद विचारों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट उद्बोधन में स्वामी शान्तात्मानंद जी ने भारतीय संस्कृति की प्राचीनता एवं योग्यता पर प्रकाश डाला एवं इसके संवर्धन एवं विकास में युवाओं की भूमिका हेतु स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की चर्चा की ।उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर सोनू द्विवेदी शिवानी, (संकायाध्यक्ष दृश्यकला संकाय एवं अध्यक्ष चित्रकला विभाग) प्रर्दशनी संयोजक के द्वारा किया गया उन्होंने युवा वर्ग को स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र हित मे सृजन करने की प्रेरणा दी । दूसरे तकनीकी सत्र में अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद, अध्यक्ष, अद्वैत आश्रम मायावती, चंपावत, मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी अध्यक्ष नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा एवं विशिष्ट अतिथि प्रो एस ए हामिद थे। इस सत्र में अनेक युवा प्रतिभागियों ने अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। दोनो सत्रो का संचालन डॉक्टर सी पी फुलोरिया ने किया। प्रो एसए हामिद ने भारतीय अध्यात्मिक दर्शन एवं विवेकानंद के दार्शनिक विचारों पर प्रकाश डाला। स्वामी शुद्धिदानंद ने भारत एवं भारतीय संस्कृति के विषय में चर्चा की एवं भारतीय दर्शन के एकं सत्य, विप्राः वहुधा वदन्ति एवं वसुधैव कुटुंबकम तथा विश्व कल्याण के विषय में स्वामी विवेकानंद के विचारों की चर्चा की। तकनीकी सत्र के मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी ने युवा वर्ग को सशक्त मस्तिष्क, शरीर और एकाग्र मन के साथ देश हित मे विवेकानंद जी के विचारों को धारण कर कार्य करने का प्रेरणा दी। स्वामी शुद्धिदानंद ने भारतीय शिक्षा प्रणाली एवं इसके संबंध में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के अनुरूप शिक्षा के विकास पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रो एम पी जोशी जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय सामाजिक संरचना एवं इसकी कमियों को राष्ट्रीय निर्माण में बड़ी बाधा माना था । आज के कार्यक्रम के अंत में स्वामी देव्यानंद जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा उपस्थित सभी अतिथियों और पधारे प्रतिभागियों द्वारा प्रर्दशनी कक्ष मे लगे विषयगत चित्रों की अत्यधिक प्रशंसा की गयी सत्र समापन से पूर्व दृश्य कला संकाय द्वारा संयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिसमे मो. बिलाल सैफी को प्रथम स्थान, यश चौहान को द्वितीय स्थान एवं नंदिता महर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रो वी डी एस नेगी, प्रो दिवा भट्ट, डा सबीहा नाज उपस्थित रही। चित्रकला प्रर्दशनी के सह संयोजक चंदन आर्या एवं कौशल कुमार अतिथि व्याख्याता सहित डॉ गोकुल देउपा, प्रेमा खाती, डा. लक्ष्मी वर्मा, रवि कुमार, जीवन चंद भट्ट, चंदन जीना, पूजा बिष्ट, चंदन पांडे ,कविता मेहरा, प्रज्ञा तिवारी ,अक्षय कुमार ,रीता गोस्वामी, डॉ सुमन जोशी, चंदन कुमार, विवेक पांडे ,रूप सिंह , हिमालय सिंह ठाकुर,अंजली मेहरा, किरन सहित चित्रकला एवं दृश्यकला विभाग के शोधार्थी एवं विधार्थी उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING