Connect with us

आपदा

जिले के तीजम में अतिवृष्टि ने तबाही मचाई है. तेज बारिश से तीजम में भारी नुकसान

सीएन, पिथौरागढ़। जिले के तीजम में अतिवृष्टि ने तबाही मचाई है. तेज बारिश से तीजम में भारी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने बादल फटने की आशंका जताई है. अतिवृष्टि की घटना मंगलवार देर रात की है. राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रशासन की टीमें रवाना हो चुकी हैं. टीमों के इलाके में पहुंचने के बाद ही नुकसान का पता चल सकेगा. धारचूला के तीजम में अतिवृष्टि: पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश से देर रात्रि धारचूला तहसील के दार्मा वैली के तीजम में अतिवृष्टि हुई है. ग्रामीण बादल फटने की आशंका जता रहे हैं. अतिवृष्टि के कारण आए जल सैलाब में तीजम को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बह गया है. इसी से इलाके में वाहनों की आवाजाही होती थी. अतिवृष्टि के बाद से तीजम में अफरातफरी का माहौल है. अतिवृष्टि में मोटर पुल बहा: तीजम के ग्रामीण ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है. ग्रामीणों जिला प्रशासन को बादल फटने आशंका जताते हुए मदद के लिए गुहार लगाई है. अतिवृष्टि की ये घटना देर रात 12 बजे होनी बताई जा रही है. पैदल पुल भी बहने की सूचना आ रही है. फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. तेज बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए मौके के लिए रवाना हो चुकी है. प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचे के बाद ही नुकसान की अधिक जानकारी मिल पाएगी. पुल बहने से सैकड़ों लोग फंसे: तीजम में पुल बह जाने से नदी के दूसरी ओर सैकड़ों लोगों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट चुका है. ग्रामीण ने बताया कि पुल बहकर करीब एक किलोमीटर दूर जा चुका है. अब फिलहाल वहां पर पुल बनाने के लिए बेस भी नहीं बचा है. ऐसे में इलाके में बहुत जल्द राहत और बचाव कार्य चलाने की आवश्यकता है. ग्रामीणों ने जरूरत पड़ने पर प्रशासन से हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू चलाने की गुजारिश की है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड : रोजगार व आयुर्वेदिक विरासत पर बड़ा संकट : आखिर आईएमपीसीएल को निजी हाथों में क्यों : यशपाल आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING