Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा के बाद कांग्रेस के दिग्गज पहुंचे देहरादून

बहुमत मिलने पर सरकार बनाने का तलाशेंगे फार्मूला
सीएन, देहरादून।
मतगणना की तैयारियों की बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और आब्जर्वर बीवी पाटिल आज सुबह देहरादून पहुंच गए। बाकी नेताओं के सुबह दस बजे तक दून पहुंचने की उम्मीद है। कांग्रेस के शीर्ष नेता आज प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकर मतगणना और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा करेंगे।विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही टेंशन में हैं। एग्जिट पोल के अनुसार दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वर्ष 2012 में यही स्थिति थी और उस दौरान कांग्रेस को 32 और भाजपा को 31 सीट मिली थी। एक सीट की बढ़त पर कांग्रेस ने निर्दलीयों को जुटाकर बाजी मार ली थी। लेकिन इस बार भाजपा भी पूरी तरह से अलर्ट है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी के सभी शीर्ष आज रणनीति तय करेंगे। जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस 42 से 48 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत पा रही है। 10 तारीख को तस्वीर साफ हो जाएगी। बता दें मतदान समाप्त होने के बाद आए एक्जिट पोल ने राजनीतिक दलों के रणनीतिकारों के माथों पर चिंता की लकीरें गहरा दी हैं। अलग-अलग चैनलों व एजेंसियों ने उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस, दोनों को ही बहुमत मिलने का अनुमान अपने-अपने एक्जिट पोल में दिखाया है, जिसने परिणाम को लेकर स्थिति को और अधिक उलझा दिया है। यद्यपि, अब तक बढ़-चढ़कर दावे करते आ रहे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज सुविधानुसार एक्जिट पोल को अपने पक्ष में परिभाषित कर रहे हैं, मगर सच्चाई यह है कि अंदरखाने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति की आहट महसूस कर अन्य को अपने खेमे में लाने की जुगत में भी जुट गए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING