Connect with us

उत्तराखण्ड

कोटाबाग ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भामसं की सदस्यता दिलायी

कोटाबाग ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भामसं की सदस्यता दिलायी
सीएन, नैनीताल।
भारतीय मजदूर संघ नैनीताल ने कोटाबाग ब्लाक की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ एक बैठक की तथा उन सभी कार्यकत्रियों को भारतीय मजदूर संघ मे जोड़कर सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री विरेन्द्र खंकरियाल, जिला संगठन मंत्री मदन सिंह गैडा उतराचल आंगनवाड़ी की प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमा विष्ट व भारतीय मजदूर संघ उपाध्यक्षा लीला बिष्ट व सदस्य भारतीय मजदूर संघ के विकास जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में सदस्यता दिलायी गयी। मालूम हो कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दत्तो पन्त ठेंगडी द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतन्त्र मजदूर संगठन है। स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING