Connect with us

उत्तराखण्ड

भावना मेहरा ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

सीएन, देहरादून/नैनीताल। आवास सलाहकार परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने बुधवार को सचिवालय में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। कार्यभार संभालने के बाद उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वे ‘टीम उत्तराखंड’ की तर्ज पर कार्य करते हुए जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ निभाते हुए प्रदेश के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि आवास से जुड़े विषयों के साथ-साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास प्राधिकरणों की बैठक कर योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले के सभी तहसील स्तरों पर व नगर क्षेत्र में कार्मिकों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न बैचों में सम्पन्न
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING