Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा व कांग्रेस ने राज्य बनने के बाद लूटने का काम किया : हेम

भाजपा व कांग्रेस ने राज्य बनने के बाद प्रदेश को लूटने का काम किया : हेम
सीएन, नैनीताल।
58 विधानसभा नैनीताल सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हेम आर्य ने भवाली, बेतालघाट के विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाकर खुद के लिए समर्थन जुटाया। हेम आर्य ने कहां कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर भीमताल विधानसभा की जनता का आम आदमी पार्टी की ओर काफी रुझान है, और आगामी 10 मार्च को नैनीताल सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा होगा। आर्य ने आगे कहा कि जब से उत्तराखंड राज्य बना है तब से भाजपा कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है, जनता के विश्वास के साथ दोनों ही पार्टियों द्वारा खिलवाड़ किया गया है, और अब जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी है इसलिए इस बार जनता प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का काम कर रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING