Connect with us

उत्तराखण्ड

निगम मुख्यालय नैनीताल के बाहर गुलदार सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया

निगम मुख्यालय नैनीताल के बाहर गुलदार सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया
सीएन, नैनीताल।
बीती रात्रि नगर के मल्लीताल कुमाऊ मंडल विकास निगम के मुख्यालय में गुलदार देखा गया। निगम मुख्यालय के बाहर गुलदार कुछ देर तक सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया। यह नजारा निगम द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। निगम मुख्यालय के बाहर गुलदार कुछ देर तक सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त नगर के तल्लीताल क्षेत्र में भी पिछले काफी समय लंबे समय से गुलदार दिखाई दे रहा है गुलदार नगर के आबादी वाले क्षेत्र तक आ रहे हैं। तल्लीताल रईस होटल व हरी नगर के आसपास गुलदार पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा देखा जा रहा है। अब तक गुलदार कई आवारा कुत्तों को भी अपना निवाला बना चुका है।अतिरिक्त नगर के तल्लीताल क्षेत्र में भी पिछले काफी समय लंबे समय से गुलदार दिखाई दे रहा है। गुलदार नगर के आबादी वाले क्षेत्र तक आ रहे हैं। तल्लीताल रईस होटल व हरीनगर के आसपास गुलदार पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा देखा जा रहा है। अब तक गुलदार कई आवारा कुत्तों को भी अपना निवाला बना चुका है। नगर से सटे कई गांवों में भी गुलदार सरे आम घूम रहे है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING